The Largest Bat in the world : Golden-Crowned Flying Fox , दुनिया की सबसे बड़ी चमगादड़ फ़्लाइंग फ़ॉक्स

 दुनिया की सबसे बड़ी चमगादड़ फ़्लाइंग फ़ॉक्स

        आज हम आपको दुनिया के सबसे विशाल चमगादड़ के विषय में बताने जा रहे हैं. दुनिया का सबसे बड़ा चमगादड़ फिलीपीन फ्लाइंग फॉक्स है. ये विशालकाय जीव गर्म उष्णकटिबंधीय जंगलों में रहते हैं, यह अधिकांशतः फिलीपींस और गुआम के द्वीपों पर पाए जाते हैं.
       इन्हें गोल्डन-कैप्ड फ्रूट बैट भी कहते है. इस चमगादड़ के शरीर की लंबाई लगभग 40 सेमी तक होती हैं और इनका विंगस्पैन (पंखों का फैलाव) 5 से 6.5 फीट तक हो सकता है. इनका अधिकतम वजन 1.6 किलोग्राम हो सकता है. चमगादड़ों की सभी प्रजातियाँ में यह सबसे अधिक भारी होते हैं.

विशाल आकार: यह विशालकाय चमगादड़ 5-6 फीट तक अपने पंख को फैला सकती हैं जो कि एक गौरैया के आकार से दोगुना बड़ा होता है. इनके लंबे कान और लोमड़ी जैसा चेहरा इसे एक अनोखा रूप प्रदान करते हैं.

आहार: यह फ्लाइंग फॉक्स चमगादड़ फलाें के शौक़ीन होते हैं, जो अपने मजबूत जबड़ों से फलों को खाते हैं और फूलों से रस को चूसते हैं. यह प्रायः रात में सक्रिय होते हैं और जंगल में महत्वपूर्ण परागणकर्ता की भूमिका निभाते हैं.

अनूठी ध्वनि: यह फ्लाइंग फॉक्स उच्च आवृत्ति वाली ध्वनियों का उपयोग करके इकोलोकेशन के माध्यम से नेविगेट करते हैं और इन ध्वनियों को बाउंस करके अपने आस-पास की गतिविधियों का पता लगाते हैं, जिससे इन्हें अंधेरे में भी उड़ान भरने में बहुत मदद मिलती है.


संरक्षण की चिंता: दुर्भाग्य से, जंगलाें में शिकारियों द्वारा इन विशालकाय चमगादड़ों का शिकार किये जाने से और इनके प्राकृतिक आवास का विनाश करने से इनकी आबादी कम होती जा रही है. यह चमगादड़ अब लुप्तप्राय स्थिति में सूचीबद्ध किये गये है.


इन विशालकाय फ्लाइंग फॉक्स के विषय में कुछ रोचक तथ्य:

  • यह चमगादड़ 30 मील प्रति घंटे तक की गति से उड़ सकते हैं.
  • यह बड़े फलों को एक ही बार में निगल सकते हैं, जिससे बीज दूर फैल जाते हैं.
  • इनकी लंबी गर्दन उन्हें पेड़ों की ऊंची शाखाओं तक पहुंचने में मदद करती है.

टिप्पणियाँ