World famous Perfume City of India : Kannauj (Uttar Pradesh) दुनियाभर में मशहूर परफ्यूम सिटी ऑफ़ इंडिया : कन्नौज (उत्तरप्रदेश)

 भारत के उत्तरप्रदेश राज्य में स्तिथ कन्नौज शहर परफ्यूम सिटी ऑफ़ इंडिया के नाम से विश्व प्रसिद्ध हैं.

उत्तरप्रदेश राज्य में स्तिथ कन्नौज शहर को परफ्यूम सिटी ऑफ़ इंडिया या इत्रों का शहर के नाम से भी जाना जाता हैं. कन्नौज की मिट्टी इतनी अधिक सुगन्धित है कि जिसका उपयोग इत्र के निर्माण में किया जाता है. यहाँ 300 से अधिक फैक्ट्रियों में इत्र तैयार होता हैं जिसे दुनियाभर के 60 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाता है.

इत्र के इस व्यवसाय में फूलों की खेती से 55 हजार किसान कार्य कर रहे हैं. ये इत्र तैयार करके यूएसए, यूके, दुबई, सऊदी अरब, ओमान, सिंगापुर के अलावा अन्य कई देशों में भेजे जाते हैं.




टिप्पणियाँ